फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एआरटीओ का सर्वर डाउन, लाइसेंस बनवाने में मुसीबत

विज्ञापन
संभल में एआरटीओ में फोटो ​खिंचाने के लिए लगी लाइन। संवाद 
विज्ञापन
संभल। एआरटीओ संभल में कनेक्टिविटी की समस्या है। इस कारण सर्वर डाउन चल रहा है। सर्वर के डाउन से लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया बाधित है। आवेदकों को इंतजार करना पड़ रहा है। कभी-कभी वह लौट भी जाते हैं और अगले दिन आना पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एआरटीओ कार्यालय परिसर में लंबी लाइन लगी हुई थी। तमाम आवेदक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पूछने पर किसी ने नए लाइसेंस के लिए तो किसी ने पुराने का रिन्यूवल कराने के लिए प्रक्रिया कराने की बात कही, जिसके लिए इंतजार कर रहे हैं। बताया कि फोटो खिंचाने हैं लेकिन देर हो रही है। दूर-दराज से पहुंचने वालों को सर्वाधिक समस्या थी। उनका कहना था कि बार-बार आना पड़ता है। इससे समय बर्बाद होता और आर्थिक रूप से नुकसान भी होता है।
एआरटीओ प्रशासन अभिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि 30 सितंबर से सर्वर डाउन चल रहा है। इस कारण कुछ समस्या है लेकिन किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यदि तय समय में काम नहीं हुआ तो अगले दिन उसका काम करा दिया जाता है। सर्वर डाउन होने के संबंध में प्रदेश स्तर पर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
यह बोले लोग
नया लाइसेंस बनवा रहा हूं। फोटो खिंचाने हैं। काफी समय से खड़ा हूं लेकिन नंबर नहीं आया।
सुनील, दरियापुर
000
पुराना लाइसेंस रिन्यूवल कराना है लेकिन नंबर नहीं आ रहा है। लाइन में लगा हुआ हूं। उम्मीद है कि काम हो जाएगा।
रईस अहमद, रायसत्ती
000
नया लाइसेंस बनवाना है। ऑनलाइन प्रक्रिया करा दी थी लेकिन कार्यालय में पूरी नहीं हो सकी है। इसी के लिए आया हूं। इंतजार करना पड़ रहा है।
कासिम, बाबूखेड़ा
000
नए लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अब फोटो खिंचाना है लेकिन नंबर नहीं आ रहा है। जिस हिसाब से काम चल रहा है, उससे काम न होने का डर है।
अरुण कुमार, मातीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें