संभल। यूपी बोर्ड की ओर से जिले में बनाए गए 77 परीक्षा केंद्रों पर 74 आपत्तियां मिलीं। इन सभी आपत्तियों का विभाग ने निस्तारण कर यूपी बोर्ड को भेज दिया है। अब बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उम्मीद है कि यह सूची 30 दिसंबर तक जारी हो जाएगी।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि जिले में 77 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड ने एक बार फिर प्रधानाचार्यों को अंतिम मौका देते हुए 22 दिसंबर तक आपत्ति मांगी थी, ताकि किसी भी स्तर पर कोई शिकायत नहीं रह जाए। आपत्ति दर्ज कराने के लिए सोमवार को अंतिम दिन तय किया गया था।
इस अवधि में आईं सभी आपत्तियों का विभाग की ओर से निस्तारण कराया गया। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की गई। मालूम हो कि जिले से इस बार बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 51432 विद्यार्थी में शामिल होंगे। डीआईओएस ने बताया कि दिसंबर माह के अंत तक बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची को परिषद के स्तर से जारी किया जाएगा।