फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टेंपो से जा रही दिल्ली की महिला के बैग से 50 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। दिल्ली के प्रगति विहार निवासी महिला कमलेश गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ दिसंबर की सुबह दिल्ली से अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव नाधौस जिला संभल आ रही थी। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे उतरी थीं। एक टेंपो में बैठ गई। टेंपो के पीछे एक व्यक्ति खड़े होकर सफर कर रहा था। जबकि उसका बैग टेंपो चालक ने टेंपो की छत पर रख दिया। गांव नाधौस जाने के लिए जब वह इस्लामनगर चौराहे पर उतर गईं और घर जाकर बैग खोला तो बैग में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। टेंपो में पीछे खड़े होकर जा रहे व्यक्ति ने सूनसान जगह पर बैग से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें