26976 लोगों से शांतिभंग की आशंका
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन 107/116 की कार्रवाई में मुचलका पाबंद करता हैं। इसमें ऐसे लोग होते हैं, जिनसे से शांतिभंग की आशंका होती है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस ने 26,976 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। वहीं जिले में 8132 लोग ऐसे हैं, जो किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा- 116(3) की कार्रवाई की है।
कुल हिस्ट्रीशीटर बदमाश - 1407
- सत्यापन में मृत मिले हिस्ट्रीशीटर बदमाश- 38
- लापता हिस्ट्रीशीटर बदमाश- 63
- मौके मौजूद मिले हिस्ट्रीशीटर - 1179
- जेल में मौजूद हिस्ट्रीशीटर बदमाश - 127
- जिले में मुचलका पाबंद - 26976
- शांतिभंग में कार्रवाई- 1233
- धारा- 116(3) की कार्रवाई- 8132
- कुल एनबीडब्ल्यू- 528
- गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू - 183
- दबाव के चलते न्यायालय में सरेंडर - 64
- वारंटी की मृत्यु अथवा दूसरे राज्य में होने पर वापस- 238
- एनबीडब्ल्यू शेष- 41
लोकसभा चुनाव को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का सत्यापन कराया गया है। 63 बदमाश लापता मिले हैं। फिर भी उन्हें तलाशने का प्रयास जारी है। इनके अलावा मुचलका पाबंद,चेकिंग, एनबीडब्ल्यूडी की कार्रवाई लगातार जारी है। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी संभल