फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टांडाकोठी में भूमिगत पाइपलाइन फटी, एक माह से जलापूर्ति ठप

Thu, 16 Oct 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। गांव टांडा कोठी में करीब एक माह पहले फटी ओवरहेड टैंक की भूमिगत पाइपलाइन अभी तक दुरुस्त नहीं की गई है। पाइपलाइन फटने के बाद से पेयजल आपूर्ति ठप है। त्योहार नजदीक होने की वजह ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव में हर घर नल योजना के तहत 2023-24 में करीब ढाई करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण किया था। घरों तक जलापूर्ति के लिए करीब साढे आठ हजार मीटर लंबी भूमिगत पाइपलाईन बिछाई थी। जलापूर्ति शुरू करने के दिन से ही विभागीय लापरवाही के कारण कई घरों में लो प्रेशर के साथ टपकने वाली बूंदें ही पहुंच रही थीं। अब यह भी खत्म हो गईं। एक माह पहले फटी भूमिगत पाइपलाइन ने पूरी कर दी। फटी पाइपलाइन को दुरस्त करने की मांग की, लेकिन जिम्मेदारों ने एक माह बीतने के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया है। जिससे ग्रामीणों में रोष है।



लोग बोले-सप्लाई का समय भी निर्धारित नहीं

टांडाकोठी गांव के निवासी हरद्वारी लाल, धर्मवीर, विजय सिंह, जोधा सिंह, गुफरान, महेंद्र सिंह, सचिन, पुष्पेंद्रर सिंह, कल्लू आदि ने बताया कि पानी निर्धारित समय के अनुसार नहीं मिलता। अधिकतम दस मिनट पेयजल आपूर्ति की जाती है। वह भी प्रतिदिन नहीं। प्रेशर कम होने के कारण कई घरों में पानी नहीं पहुंचता। अधिकांश लोगों के घरों में न मोटर है ओर न सबमर्सिबल। ऐसे में पड़ोसियों के सबमर्सिबल पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन




यह बोले ग्रामीण



पाइपलाइन गांव में जगह-जगह टूटी हुई है। आपूर्ति के समय हजारों लीटर पानी बेकार चला जाता है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। -राजीव, ग्रामीण



कोट



स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए सरकार ने करोड़ों की धनराशि योजना पर खर्च की। ग्रामीणों को फिर भी दूषित पानी ही मिल रहा है। फटी पाइपलाइन सही कराई जाए। -कुलदीप, ग्रामीण



कोट



ओवरहेड टैंक के नजदीक मुख्य पाइपलाइन एक माह से फटी है। जिस कारण पूरे गांव की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी जल निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा। -ताहिर हुसैन, ग्रामीण



कोट



असमोली-लोधीपुर मार्ग किनारे दर्जनों घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। जबकि ग्रामीण इसके लिए भाग दौड़ करके थक कर बैठ गए। -अकबर, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें