फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार क्लर्क को कुचला, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बाइक सवार क्लर्क को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में बहजोई मार्ग पर बाइक सवार को संभल की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें हयातनगर निवासी हर्षित वार्ष्णेय (27) पुत्र राजकमल की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक बहजोई से घर लौट रहा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि हर्षित हयातनगर के उम्मेदराय इंटर कालेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। मंगलवार की सुबह कालेज के काम से ही बहजोई गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। जिसमें जान चली गई।
पीड़ित मां बीना ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटी हैं। दोनों बेटियों की शादी हो गई है। हर्षित अभी अविवाहित था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हर्षित के पिता की मौत के बाद आश्रित में नौकरी लगी थी। वहीं हयातनगर थाना इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें