फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम पर बुजुर्ग को धक्का देने का लगा आरोप, बुजुर्ग की मौत, बाद में मामला निबटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विद्युत चोरी की सूचना पर चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम की धक्का-मुक्की करनेे से एक बुजुर्ग की मौत होने का आरोप लगा। बुजुर्ग के परिजनों ने विजिलेंस टीम को मौत का जिम्मेदार बतातेेे हुए हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर विजिलेंस की टीम मौके से भाग गई।
विज्ञापन

परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और इसी बीच कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराने के प्रयास शुरू किए। बाद में आर्थिक मदद के बाद समझौता भी हो गया। परिजन बुजुर्ग के परिजन शव लेकर घर चले गए। कार्रवाई नहीं करने की जानकारी पुलिस को भी लिखित में दे दी गई है।
मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे विजिलेंस टीम संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट गर्बी में फिदा हुसैन उर्फ कल्लू (60) के घर चेकिंग करने के लिए पहुंची थी। फिदा हुसैन के परिजनों ने आरोप लगाया कि विजिलेंस की टीम घर में घुस गई और विद्युत चोरी का आरोप लगाया। इसी दौरान धक्का मुक्की हुई और फिदा हुसैन गिर गए और इसी दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शोर मचाया तो टीम मौके से चली गई। बाद में काफी संख्या में लोग एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

सपा नेता सुहेल इकबाल भी पहुंचे और परिजनों ने कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा। पीड़ित परिजनों ने तहरीर दे दी। इसी दौरान कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराने का प्रयास शुरू कर दिया। दोपहर के समय पीड़ित पक्ष समझौते के लिए तैयार हो गया और आर्थिक मदद दिए जाने पर सहमति बनी। बुजुर्ग के परिजन शव लेकर घर चले गए और कार्रवाई नहीं करने और समझौता होने की जानकारी पुलिस को लिखित में दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें