फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डिप्टी सीएम के दौरे की खबर मिलते ही 53 दिन से बंद अल्ट्रासाउंड शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को संभल जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इसकी खबर मिलते ही जिला अस्पताल में 53 दिन से बंद अल्ट्रासाउंड फिर करने शुरू कर दिए। इससे पहले तक विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था ही नहीं कर पाया था। सीएम के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के दौरे से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। जिला अस्पताल में 53 दिन बाद अल्ट्रासाउंड की सेवा फिर से शुरू हो गई है। हालांकि, यह सेवा अभी वैकल्पिक तौर पर उपलब्ध है। मेडिकल कॉलेज के एक रेडियोलॉजिस्ट को इस कार्य के लिए लगाया गया है। शनिवार को केवल छह मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। यह कदम डिप्टी सीएम के दौरे के चलते उठाया गया है। रेडियोलॉजिस्ट के मेडिकल लीव पर जाने के कारण पिछले डेढ़ माह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे।
0000000

रंगाई-पुताई और सफाई पर जोर, ड्रेस में घूम रहे डॉक्टर और स्टाफ
अधिकारी डिप्टी सीएम के दौरे के मद्देनजर हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा शनिवार को डॉक्टर और स्टाफ ड्रेस कोड में दिखाई दिए। सोमवार तक यह व्यवस्थाएं चाकचौबंद किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

0000000

कल दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम जिले में सोमवार की दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। असमोली में पंचायत सचिवालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद संभल में स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होनी है। फिर जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचना है। इसके अलावा यमतीर्थ और सिंदूर वाटिका का भी निरीक्षण प्रस्तावित है। प्रशासन भी जिले की परियोजनाओं और विकास कार्याें की सूची तैयार करने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें