फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बढ़ते तापमान से बढ़ रहे टायफाइड के मरीज

Fri, 28 Mar 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौसी।
बढ़ते तापमान और गलत खानपान का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में लोग टायफाइड की चपेट में आ रहे हैं। सीएचसी में रोजाना 40 से 50 लोग टायफाइड के लक्षण वाले पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को चिकित्सक तले भुने व बाहर के खाने और ठंडी चीजों से परहेज की सलाह दे रहे हैं।



धूप में तेजी और बढ़ते तापमान से लोग टायफाइड की चपेट में आ रहे हैं। सीएचसी में हर रोज बुखार, उल्टी दस्त, कब्ज आदि की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। जिनमें टायफाइड के लक्षण दिख रहे हैं। ऐसे मरीजों की सीएचसी की पैथोलॉजी में जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान प्रतिदिन दो से तीन मरीजों में टायफाइड की पुष्टि हो रही है। सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि हुई है। जिसके चलते टायफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में अब तक मार्च माह में करीब 20 लोगों में टायफाइड की पुष्टि हो चुकी है। बाजार में खुले में रखे तले भूने खाद्य पदार्थों का सेवन और साफ सफाई का ध्यान रखने की वजह से यह समस्या लोगों को हो रही है। बताया कि टायफाइड में शरीर का पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है। साथ ही अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाए, तो इस बीमारी में शरीर के कई अन्य अंग भी प्रभावित होने लगते हैं। ऐसे मरीजों को पेट दर्द, दस्त, कब्ज और वजन कम होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।



लक्षण:

पेट दर्द व दस्त लगना



- उल्टी होना

- मांसपेशियों में दर्ज होना



- बुखार आना

- थकान महसूस होना



बचाव:



- साफ सफाई का ध्यान रखें।

- दूषित पानी पीने से बचें।



- बाहर के खाने से परहेज करे।

- गुनगुने पानी का सेवन करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें