फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

Tue, 12 Sep 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव गैलुआ के नजदीक सोमवार सुबह दस बजे कार की टक्कर से बाइक सवार अमरोहा के थाना सैदनगली के गांव नूरपुर निवासी अमन (21) और विपिन (20) की मौत हो गई। जबकि गांव नूरपुर निवासी विनोद (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विनोद के पिता ने बताया कि संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां विनोद, अमन और विपिन काफी समय से मजदूरी कर रहे हैं। इस समय बहजोई में कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तीनों एक बाइक से बहजोई जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। अमन अपने दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मां रामवती का रोरो कर बुराहाल है।
वहीं विपिन की मां मुन्नी देवी का भी बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्नी देवी की शादी संभल जिले के गांव कथना से हुई थी। दस वर्ष पहले पति की मौत हो गई थी तो वह अपने दो बेटों के साथ गांव नूरपुर में स्थित मायके में आकर रहने लगी थी। विपिन अपनी मां का पालन पोषण कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि कार द्वारा टक्कर मारने की जानकारी सामने आई है। दो युवकों की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें