फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ के अटवा मोड पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक अपना वाहन मौके पर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के ऊंचा गांव निवासी विनीत कुमार अपने साथी राहुल निवासी गांव मिलक काजी थाना बिलारी के साथ बाइक से शुक्रवार रात बिसौली कस्बे से मुरादाबाद की ओर लौट रहे थे। जैसे ही, उनकी बाइक कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अटवा मोड़ पर पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में विनीत कुमार और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर चंदौसी सीएचसी आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना कुढ़फतेहगढ़ के एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें