चंदौसी। शनिवार की रात ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दो युवक एक-दूसरे पर रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंचे आरपीएफ एसआई ने युवकों से जानकारी की। इसके बाद युवक स्टेशन के बाहर आकर लड़ने लगे। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
शनिवार की रात दो युवक रेलवे स्टेशन परिसर में बैठे थे। तभी दोनों युवकों ने एक-दूसरे की जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। दोनों युवक नशे की हालत में थे। जिनसे नशे में होने के कारण ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। दोनों में नोक-झोंक के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों युवक एक-दूसरे के कॉलर पकड़कर प्लेटफार्म नंबर एक से आरपीएफ थाने की ओर जाने लगे। तभी थाने के बाहर बैठे एसआई युवकों को झगड़ा करते देख पहुंचे और जानकारी। एसआई ने जीआरपी थाने का मामला होने की बात कहकर युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ दिया। इसके बाद दोनों युवकों में प्लेटफार्म नंबर एक मारपीट भी हुई। अन्य यात्रियों के समझाने के बाद युवक प्लेटफार्म से बाहर आ गए और एक-दूसरे पर रुपये निकालने का आरोप लगाते रहे। इसके बाद एक युवक चुपचाप वहां से रफूचक्कर हो गया।