फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गैस एजेंसी के पास ई रिक्शा और बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा तीसरा युवक और ई-रिक्शा चालक सकुशल बच गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना बहजोई के गांव चोपा शोभापुर निवासी ओमवीर के घर बुलंदशहर के गांव खुशहालपुर निवासी उसका दोस्त रामस्वरूप आया हुआ था। गुरुवार की सुबह ओमवीर अपने दोस्त रामस्वरूप, उसके भाई रिंकू को बुलंदशहर जाने के लिए बाइक से गुन्नौर छोड़ने आया था। गुन्नौर से रोडवेज बस न मिलने पर ओमवीर उन्हें नरौरा तक बाइक से छोड़ने के लिए चल दिया। गुन्नौर में ही गैस एजेंसी के पास उनकी बाइक के सामने से आ रही ई-रिक्शा से भिड़त हो गई।
हादसे में ओमवीर (30) और रामस्वरूप (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार तीसरा युवक और ई-रिक्शा चालक सकुशल बच गए। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने ओमवीर को मृत घोषित कर दिया तथा रामस्वरूप को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रामस्वरूप को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां शाम के समय उपचार के दौरान रामस्वरूप की भी मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। कोई शिकायत पत्र देता तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें