फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों की मारपीट से आहत युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक के ससुरालियों को युवक की मौत का आरोपी बताया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को दोपहर एक बजे करीब गांव सौंधन मोहम्मदपुर निवासी भूरे (22) पुत्र अतराम ने अपने खेत पर पेड़ से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

युवक ने यह कदम अपने ससुरालियों द्वारा की गई मारपीट से आहत होकर उठाया। युवक के पिता ने आरोप लगाया कि उनका बेटा दो दिन पहले ससुराल से अपनी पत्नी को बुलाने गया था। पत्नी काफी दिनों से मायके में नाराजगी के चलते रह रही थी। जब उनके बेटे ने पत्नी को घर चलने के लिए कहा तो ससुरालिया भड़क गए। आरोप है कि इसी दौरान युवक के साथ ससुरालियों ने मारपीट की और घर से भगा दिया।
बुधवार को जब युवक घर लौटा तो वह काफी उदास था लेकिन ससुरालियों द्वारा मारपीट करने की बात नहीं बताई। पीड़ित पिता ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे के साथ खेत पर गए थे। जब वह पशुओं का चारा काटने लगे तो उनके बेटे ने टी-शर्ट का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गया। जब लौटे तो उनके बेटे की मौत हो गई थी। पीड़ित पिता ने युवक के ससुरालियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली नहीं है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें