फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सराफ की दुकान से दो महिलाओं ने ढाई लाख के जेवर उड़ाए

Thu, 23 Jan 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। थाना क्षेत्र में मुरादाबाद गेट चौकी के पसरट्टा बाजार स्थित सराफ की दुकानों से दो बुर्कानशीन महिलाएं ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गईं। सराफ ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पंजाबी कॉलोनी निवासी अमित आनंद और विशाल आनंद की पसरट्टा बाजार में भगत जी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि छह जनवरी की शाम पांच बजे करीब दो बुर्कानशीन महिलाएं दुकान पर आईं और जेवर खरीद कर चली गईं। इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद साढ़े छह बजे दोनों महिलाएं फिर से दुकान पर आईं और दोबारा जेवर दिखाने के लिए कहने लगीं। इस पर सराफ ने जेवर दिखाने शुरू कर दिए। इस बीच उनमें से एक औरत ने एक सोने का सेट और चार चूड़ियां अपने पास छिपा लीं और दुकान से चली गई। उनके जाने के बाद जब व्यापारी ने जेवर का मिलन किया, जो जानकारी हुई कि एक सोने का सेट और चार चूड़ियां गायब हैं। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि दोनों बुर्कानशीन महिलाएं सोने के जेवर अपने पास छिपा रही हैं। सराफ ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें