फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे तार में सप्लाई, करेंट ने ली दो की जान

Wed, 29 Mar 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
सिंघौली गांव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजली विभाग के अफसरों-कर्मचारियों की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली। सोमवार शाम टूटे हाईटेंशन लाइन की सूचना देने की कोशिश अफसरों का फोन न उठने सेे बेकार साबित हुई। अगले दिन सुबह पशुओं का चारा लेने पहुंची दो महिलाएं इसी हाईटेंशन करेंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। अफसरों के आने पर ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। 

क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू निवासी नूरजहां (35)पत्नी फरियाद और शिवानी (38) पत्नी लवनेश शर्मा मंगलवार सुबह करीब छह बजे खेत पर चारा काटने जा रहीं थीं। गांव के गंगाराम के खाली पडे़ खेत के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। इसी दौरान महिलाएं हाईटेंशन लाइन के करेंट की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव देखा तो बिजली विभाग को सूचना दी। इधर, सूचना के आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर रजपुरा पुलिस शव को लेने पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर शव नहीं उठने दिया।

इसकी सूचना पर एएसपी राम मूरत यादव, एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व सीओ उमेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है कि, बिजली विभाग ने जर्जर तार बदलवा दिए होते और अफसरों के फोन उठ गए होते तो दो महिलाओं की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें