संभल-गवां मार्ग पर क्षतिग्रस्त ट्रक।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल-गवां मार्ग पर रविवार को रात 11.30 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हुए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रकों की वजह से करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। हयातनगर पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रकों को मार्ग से हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारुहो सका। हादसे की वजह एक शराबी युवक को बचाना बताई गई।
संभल-गवां मार्ग पर रविवार रात को गांव रझेड़ा सलेमपुर के पास संभल की ओर से जाते ट्रक आरजे 52-जीए 6636 और गवां की तरफ से आ रहे ट्रक आरजेे 52-जीए 1771 की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। ट्रकों में क्रमश: प्लाई पत्ता और कार्टन थे। हादसे में ट्रक चालक राजेश निवासी गांव तेजा, पोपर खतरीनगर राजस्थान और राजू निवासी भिलूदा राजस्थान घायल हो गए।
रात में ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जानकारी की। बताया गया कि शराब के नशे में एक युवक सड़क पर पड़ा था। जिसे बचाने के प्रयास में ट्रकों की टक्कर हो गई। हालांकि युवक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने घायल हुए ट्रक के चालकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां डाक्टर ने उपचार किया।
वहीं ट्रकों के सड़क पर आड़े तिरछे होने होने की वजह से तमाम वाहन मार्ग पर दोनों तरफ खड़े हो गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रकों को सड़क से हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारुहुुआ। थाना प्रभारी नाथीराम पवार ने बताया कि ट्रकों की टक्कर के बाद लगभग तीन घंटे दूसरे वाहन रुके रहे। जेसीबी से सड़क पर खड़े ट्रकों को हटवाया गया।