फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बालिका के साथ दो किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 05:53 PM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Child Rape - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन

 

जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव में नौ मार्च को आठ वर्षीय बालिका को पड़ोस के ही दो किशोर बहला फुसलाकर खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम को बालिका की तबीयत बिगड़ने पर परिजन चिकित्सक के पास ले गए, तो घटना का पता चला। दो दिन तक ग्रामीणों ने समझौते का प्रयास किया। बाद में बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया। बालिका का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

 जुनावई क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुल्हैंडी के अगले दिन नौ मार्च को दोपहर के बाद करीब साढ़े तीन बजे वह परिवार के साथ घर पर थे। शाम के बाद उनकी आठ साल की बेटी घर पर आई, कुछ देर बाद उसकी मां ने देखा, तो उसकी तबीयत खराब थी। उसके बाद बालिका को उपचार के लिए बदायूं जनपद के कस्बा दहगवां ले गए।
 वहां चिकित्सक ने बालिका के साथ दुष्कर्म होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने बालिका से पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया कि पड़ोस के रहने वाले 14 व साल के दो किशोर उसे बहला फुसलाकर खेत में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बालिका ने घर आकर कोई बात नहीं बताई थी।

घटना का गांव में पता चला, तो कुछ ग्रामीण समझौते के प्रयास मेें जुट गए और लड़की के पिता को थाने नहीं जाने दिया। समझौता न होने पर शनिवार को बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी किशोरों के खिलाफ धारा 376 डी, 504 व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया गया। वहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बालिका का पुलिस ने मेडिकल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें