थाना क्षेत्र के संभल मार्ग से पुलिस ने चोरी के वाहन बेचने की योजना बनाते अंतरराज्यीय गैंग के दो वाहन चोरों को गिरफ्तारी किया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई दो कारों को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया है।
थाना बनियाठेर में प्रेसवार्ता में सीओ चंदौसी दिनेश चंद्र ने बताया कि रविवार की सुबह थाना पुलिस संभल मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि संभल मार्ग पर नरौली के पास झंडा वाले बाग के नजदीक दो युवकों चोरी की दो कारों को बेचने की योजना बना रहे हैं। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचना इकरार निवासी मोहल्ला हीरापुर कोतवाली गुन्नौर तथा जमशेद निवासी गांव पाठकपुर थाना बहजोई बताई। दोनों युवकों ने बताया कि वह दिल्ली के जैतपुर अड्डा कॉलोनी में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करते थे। दिल्ली से कार चोरी करके दोनों युवक संभल जनपद में बेचते थे। सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने एक कार दिल्ली के जैतपुर खड्डा कॉलोनी व दूसरी अन्य स्थान से चार अगस्त को कार चोरी की थी। चोरी के बाद दोनों ने कारों की नंबर प्लेट बदल दी और संभल ले आए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से दो कारें बरामद की है। उन्होंने बताया कि इकरार शातिर किस्म का अपराधी, जिसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में दुष्कर्म, हत्या व चोरी के मुकदमे पंजीकृत हैं। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।