थाना क्षेत्र के गांव में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे दो विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद सील कर दिया।
गांव फत्तेपुर में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे दो विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने सील कर दिया। बाईओ ने सोमवार को फत्तेपुर गांव के एसडीपी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया, जहां विद्यालय बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित मिला। विद्यालय में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के लगभग 150 छात्र छात्राओं का नामांकन मिला।
इसके बाद बीईओ ने गांव के घर में संचालित एक अन्य स्कूल पर छापा मारा। स्कूल का कोई नाम नहीं दर्ज नहीं है। न ही उसका पंजीकरण था। कक्षा एक से आठ तक उसमें 50 बच्चों के नाम रजिस्टर में दर्ज कर रखे थे। वहां मौजूद रजिस्टर में बीईओ को स्कूल का कोई नाम नहीं मिला। उन्होंने बच्चों की छुट्टी कराकर दोनों स्कूलों को सील कर दिया है। इसके साथ ही दोनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस भी जारी किया है। भविष्य में कक्षाओं का संचालन करते हुए पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की बात कही।
- विकासखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे दो विद्यालयों को सील किया गया है। विकासखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। इन विद्यालयों के बच्चों को मान्यता प्राप्त व परिषदीय विद्यालयों में पंजीकरण कराया जाएगा। -
देवेंद्र कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गुन्नौर।