बहजोई। मेड़ के विवाद में गांव बहादुरनगर में दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे हुई दो पक्षों में मारपीट से एक पक्ष के ग्रामीण गोपाली समेत उसकी पत्नी तारवती, बेटा प्रतीक व योगेश तथा बेटी ऊषा व अनीता घायल हो गए। वहीं, मारपीट के चलते दूसरे पक्ष के परमवीर समेत ओमवीर व हरिशंकर घायल हो गए। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि पूरे मामले में तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
एक पक्ष की महिला तारवती के मुताबिक दोपहर में उसके पति खेत पर थे। तभी अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने पति से मारपीट की। बाद में आरोपी घर तक पहुंच गए और उसे व बेटों व बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों के मुताबिक आरोप निराधार बताए हैं।