फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हेयर ड्रेसर जावेद हबीब व उसके बेटे के खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज, अब मुकदमों की संख्या 32 पहुंची

Sat, 11 Oct 2025 11:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शनिवार को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा निवासी मोहम्मद अथर और जिला बिजनौर के स्योहारा निवासी गुलफ्शा की तहरीर के आधार पर जावेद हबीब, उसके बेटे और साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जावेद हबीब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसत्ती थाने में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ दो और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हुए हैं। अब तक 32 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस इन सभी मुकदमों में विवेचना कर रही है। जावेद हबीब के परिवार के अन्य लोगों की भी भूमिका प्रकाश में आने की बात पुलिस ने कही है।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शनिवार को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा निवासी मोहम्मद अथर और जिला बिजनौर के स्योहारा निवासी गुलफ्शा की तहरीर के आधार पर जावेद हबीब, उसके बेटे और साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक धोखाधड़ी के मामले में 32 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस की टीम विवेचना कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

बताया कि अभी तक जो भी पीड़ित पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं। सभी की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कराए हैं। आरोपियों को नोटिस जारी कर सहयोग करने के लिए कहा गया है। साथ ही पीड़ितों से जो धनराशि ठगी गई है। वह वापस करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें