फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बवाल में शामिल दो उपद्रवी जेल भेजे, कई संदिग्ध हिरासत में

Tue, 10 Dec 2024 01:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल बवाल में शामिल दो आरोपियों को जेल भेजती पुलिस। संवाद - फोटो : संभल
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल कोटगर्वी निवासी शारिक और तनवीर को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में कई अन्य लोगों की उपद्रव में शामिल होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह 24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद सर्वे के दौरान किए गए उपद्रव में शामिल थे और पथराव भी किया था। इसके अलावा आरोपियों ने यह भी बताया है कि उनके साथ उपद्रव में कौन-कौन शामिल था। जो नाम और पहचान बताई गई है। उसकी पुष्टि के लिए टीमें लगी हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि फोटो और वीडियो के आधार पर जो चिह्नित किए जा रहे हैं, उनको गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। बवाल के सभी वीडियो को खंगाला जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच रही है। बताया कि अभी तक 400 चेहरे उपद्रव करते हुए सामने आ चुके हैं। जिनमें से 83 नाम की भी जानकारी हो गई है। इसमें 41 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर कई संदिग्ध संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस की हिरासत में हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस हिरासत में होने की बात से इन्कार कर रही है।




सांसद और विधायक के बेटे भी उपद्रव की एक एफआईआर में हैं आरोपी

शहर में उपद्रव जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में किया गया था। इस मामले में संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गईं। संभल कोतवाली में दर्ज एक एफआईआर में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल भी आरोपी हैं। पुलिस की सभी सात एफआईआर में 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी हैं। इन्हीं आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो एसआईटी लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें