फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी के बाद स्विफ्ट कार से दो लाख रुपये हुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। कैलादेवी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 40 किलोग्राम चांदी पकड़ी थी। पुलिस कार चालक और उसके पास से बरामद चांदी को अपने साथ थाने ले गई थी। पुलिस ने वाणिज्य कर विभाग को इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलने पर रविवार को थाने पहुंची वाणिज्य कार विभाग की टीम ने जब कार की तलाशी ली तो कार में से 201450 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग की टीम युवक के पास से बरामद चांदी और रुपयों को अपने साथ ले गई। दरअसल, शनिवार की शाम कैलादेवी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से 40 किलोग्राम चांदी पकड़ी थी। कार सवार युवक से चांदी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने चांदी को अपने कब्जे में लिया और युवक को कार समेत थाने ले आई। पुलिस ने इसकी सूचना वाणिज्यकर विभाग को दी। रविवार को वाणिज्यकर की टीम युवक और उसके पास से बरामद चांदी व रुपयों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें