फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों को बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
संभल जिले के रिठाली- लखौरी जलालपुर मार्ग पर यही है वह हादसा स्थल जहां गुरुवार की सुबह दस मीटर के दा - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के रिठाली-लखौरी जलालपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन लोगों को दस मीटर के दायरे में रौंद दिया। तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। गुरुवार सुबह पांच बजे के बीच हुए हादसे के समय उस क्षेत्र में घना कोहरा था।
विज्ञापन

मृतकों में दो लोग समाचार पत्र अभिकर्ता थे। दोनों अपने गांव लखोरी जलालपुर से अलग-अलग बाइकाें पर निकले थे। तीसरी बाइक पर सवार युवक भी उसी गांव में रहता था। एक मृतक के परिजनों ने हादसे पर सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक पड़ताल में हादसा होने की बात सामने आई है।
गुरुवार सुबह करीब सवा पांच से साढ़े पांच बजे के बीच रिठाली-लखौरी जलालपुर लिंक मार्ग पर पुलिया के निकट किसी वाहन ने हादसे को अंजाम दिया। इसमें लखोरी जलालपुर निवासी शौकीन (40) पुत्र शरीफ अहमद, शमशाद (21) पुत्र मुराद अली व गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र स्थित बांऊआं मजार बाबा निवासी बलराम (22) पुत्र दद्दीराम यादव की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शौकीन और शमशाद गांव रिठाली से अखबार का बंडल उठाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

बलराम गांव चिंतावली जाने के लिए घर से निकले थे। तीनों लोग अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। सुबह टहलने निकले लखौरी जलालपुर निवासी संजीव ने तीनों शवों व तीनों बाइकों को सड़क पर देखा तो पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों को एकत्र किया। जिस समय हादसा हुुआ उस समय घना कोहरा था। ग्रामीणों को तीनों शवों को देखने के लिए टॉर्च का इस्तेमाल करना पड़ा। हादसे के बाद अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह व नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक पड़ताल में किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की पुष्टि हो रही है लेकिन अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर अलग-अलग समय में घर से निकले तीनों लोगों की मौत एक ही मार्ग पर दस मीटर के दायरे में होने पर घरवाले सवाल कर रहे हैं।
अलग-अलग समय में घर से निकले तो एक ही समय में कैसे हो गया हादसा
संभल। जिन तीन लोगों की हादसे में मौत हुई वे अलग-अलग समय में लखौरी स्थित अपने घर से निकले थे फिर एक ही स्थान पर दस मीटर के दायरे में तीनों की मौत कैसे हुई, यह सवाल परिजन उठा रहे हैं। शौकीन के भाई शाह आलम ने बताया कि उनके भाई 4.50 बजे घर से निकले थे। शाह आलम वारदात को साजिश बता रहे हैं। शमशाद के पिता ने बताया कि उनका बेटा 5 बजे निकला था। बलराम लखौरी में क5लिंग नाम के व्यक्ति के घर रहते थे। कलिंग ने बताया कि बलराम को गांव चितावली निवासी एक रिश्तेदार के घर कार्यक्रम की तैयारी के लिए जाना था। बलराम 5.15 बजे घर से निकले थे। सवाल उठता है कि तीनों का घर से निकलने का समय-अलग था तो एक साथ हादसे का शिकार कैसे हुए। इस सवाल पर पुलिस की छानबीन जारी है।
हादसा किस वाहन से हुआ है। तीनों ही लोगों के शव एक साइड पर पड़े मिले हैं। तीनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आगे की छानबीन की जा रही है। संदेह के आधार पर एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने पकड़ा है। उस वाहन को ट्रेस करने में पुलिस की टीम जुटी हैं, जिससे हादसा हुआ।
अरुण कुमार सिंह, सीओ, संभल।
शौकीन के बच्चों के सिर से उठा साया, शमशाद था परिवार का सहारा
संभल। शौकीन अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ रहते थे। समाचार पत्र अभिकर्ता होने के साथ-साथ खेती भी करते थे। पत्नी शबनम का रोरो कर बुरा हाल है। 12 वर्षीय बेटे शान व 14 वर्षीय बेटी सायमा के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं शमशाद अपने चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर के थे। परिवार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। शमशाद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बलराम पांच महीने पहले नौकरी की खातिर 450 किलोमीटर दूर आए थे
संभल। गोंडा जिले से संभल में नौकरी करने आए बलराम के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बलराम पांच महीने पहले ही नौकरी के लिए गांव लखौरी जलालपुर निवासी कलिंग के घर आए थे। वह पशुओं की देखभाल के अलावा खेती किसानी का काम देखते थे। गुरुवार को गांव चिंतावली निवासी कलिंग के रिश्तेदार के घर कोई आयोजन था, जिसकी तैयारी के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें