फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सभी वार्डों में आवारा कुत्तों के लिए बनेंगे दो-दो डॉग फीडिंग जोन

Thu, 16 Oct 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका में बुधवार को अधिकारियों ने पशु प्रेमियों व एनजीओ संचालकों के साथ बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया है कि नगर के सभी 25 वार्डों में दो-दो डॉग फीडिंग जोन बनाए जाएं और लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जाए। साथ ही एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर न बनने तक कुत्तों को नहीं पकड़ने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक प्रियंका सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कुत्तों की संख्या लगभग 5000 के आसपास है। शासन के निर्देशों के तहत आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण, टीकाकरण और रजिस्ट्रेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पहले चरण में कुत्तों को आक्रामक होने से रोकने के लिए अलग फीडिंग जोन बनाए जाएंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में लोग कुत्तों को जगह-जगह खाना देते हैं, जिससे कुत्ते सड़कों पर रहते हैं और कई बार आक्रामक हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें