फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं बदायूं सांसद को ज्ञापन देकर चैंबर निर्माण की मांग उठाई

Thu, 16 Oct 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के अधिवक्ताओं ने बुधवार को बदायूं सांसद आदित्य यादव को ज्ञापन देकर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील परिसर गुन्नौर में लगभग 350 अधिवक्ता न्यायिक कार्य करते हैं, जिनमें से करीब 250 अधिवक्ताओं के पास अपने चैंबर नहीं हैं। चैंबर न होने के कारण अधिवक्ताओं को कार्य करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गर्मी और बरसात के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है। वहीं तहसील मुख्यालय आने वाले वादकारियों को भी असुविधा झेलनी पड़ती है।
एसोसिएशन ने सांसद से जनहित में तहसील परिसर गुन्नौर में अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण की मांग की। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, महासचिव सुरेश यादव, मुजफ्फर अली, अवधेश यादव, भगवान सिंह, . भगत सिंह आदि अधिवक्ता गण मोजूद रहे।
विज्ञापन


सपा सांसद ने गेस्ट हाउस में की जनसुनवाई

बबराला। बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने बुधवार को बबराला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बबराला नगर में स्थित रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर, बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर खराब होना, जर्जर सड़कों, जलभराव की समस्याएं उनके सामने रखीं। सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं को संसद में रखने की बात कही। इस मौके पर राम खिलाड़ी सिंह यादव, अमित यादव, उमेश यादव, अखिलेश यादव, राजकुमार, मोहम्मद उजेब, प्रकाश यादव, शशिकांत वार्ष्णेय, शमीम अहमद, पप्पू यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें