फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकर्रबपुर में बुखार से दो की मौत, 200 से अधिक लोग बीमार

Fri, 31 Aug 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
अब्दुल सत्तार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारीपुर भमरौआ, पौटा बराही गांवों के बाद अब मुकर्रबपुर में बीमारी फैली है। इस गांव में पंद्रह दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में 200 से अधिक लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। पीड़ित लोग निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


मुकर्रबपुर गांव की तीन हजार के करीब आबादी है। गांव में अधिकतर परिवारों में कोई न कोई बीमार है। गांव में 28 अगस्त को वीरपाल की 12 वर्षीय बेटी आरती की बुखार से मौत हो गई। वीरपाल ने बताया कि बेटी को 26 अगस्त को उल्टी-दस्त के बाद बुखार आया था।

गांव में उपचार कराया लेकिन हालत नहीं सुधर सकी और उसकी मौत हो गई। इससे पहले 15 अगस्त को अब्दुल सत्तार (55 वर्ष) की मौत हो गई थी। इनके परिजनों का कहना है कि अब्दुल सत्तार को 24 घंटे तक बुखार रहा। उन्हें मुरादाबाद लेकर गए। डाक्टरों ने जवाब दे दिया तो घर ले आए।
विज्ञापन



घर आने पर मौत हुई। गांव के हाजी फिदा हुसैन ने बताया कि हर घर में कोई न कोई बुखार पीड़ित है। पीड़ित ग्रामीण संभल, मुरादाबाद और आसपास के झोलाछाप से उपचार करा रहे हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें