फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश फिर शुरू, गंगा नदी के जलस्तर में होगी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर कम जरूर हुआ है लेकिन पहाड़ों पर फिर से शुरू हुई बारिश ने जलस्तर बढ़ने के संकेत दे दिए हैं। इससे अगले दो दिन में गंगा का बहाव फिर बढ़ सकता है। गुरुवार को नरौरा बांध से 1,99,343 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें 1,86,893 क्यूसेक गंगा की मुख्य धारा में छोड़ा गया। नरौरा में गंगा नदी खतरे के निशान (178.76 मीटर) से 30 सेमी नीचे बह रही है। नरौरा से पानी कम होने की वजह से रघुपुर पुख्ता में पानी कम हुआ है लेकिन गुरुवार को हरिद्वार बांध से अधिक पानी छोड़ने के बाद चिंता बढ़ गई है। हरिद्वार में बुधवार को गंगा का बहाव 56,053 क्यूसेक था जोकि गुरुवार को 77,439 क्यूसेक हो गया। जबकि बिजनौर में गंगा नदी का बहाव 1,31,700 क्यूसेक था जोकि गुरुवार को 1,50,153 क्यूसेक हो गया। पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है जिससे गंगा की सहयोगी नदियां उफान पर हैं जिसका प्रभाव मैदानी भागों में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


बाजारा की फसल को भारी नुकसान, प्रशासन कराएगा सर्वे
बबराला/जुनावई। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि इस बार अब तक चार बार पानी आ चुका है। इससे बाजरे की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। गांव के बालिस्टर, गोपाल सिंह, विमल कुमार, राजेंद्र सिंह, नरेंश पाल, ऋषिपाल, छोटेलाल, भगवानसिंह, भूरेसिंह, धर्मपाल सिंह, उजियारी, हप्पू आदि की बाजरा की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। एसडीएम ने पानी कम होने के बाद फसल का सर्वे कराने का आश्वासन दिया। जुनावई क्षेत्र के गांव मेगरा, उदियानगला, शालिंग की मढ़इया, भावरू की मढ़इया, तोतापुर, समसमपुर गंग, नरुपुरा आदि के चारो ओर पानी है। जहां की फसलें पूरी डूब चुकी है। बाजरा की फसल को भी भारी नुकसान होने की आशंका है।

ग्रामीण बोले, पशुओं में फैलने लगी बीमारी
जुनावई/बबराला। रघुपुर पुख्ता में बाढ़ की वजह से पशुओं में खुरपका, मुंहपका, गलघेटू आदि की बीमारी पनप रही है। कई पशुओं की जान गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम ने टीकाकरण की मांग की। एसडीएम ने तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन कर गांव में टीम भेजकर टीकाकरण कराने की मांग की। रघुपुर पुख्ता को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग करीब जगह से गंगा का पानी उतर रहा है जिसकी मुख्य वजह छोटी पुलिया से पर्याप्त पानी न निकल पाना है। अगर बड़ी पुलियों की निर्माण हो तो पानी आसानी से निकल जाएगा और बाढ़ का पानी गांव में नहीं चढ़ पाएगा।
विज्ञापन


रघुपुर पुख्ता में पानी कम होने लगा है। हमने ग्रामीणों से वार्ता की है जिन्होंने कुछ समस्याएं बताईं हैं। जिनका तत्काल निस्तारण कराने का प्रयास कर रहे हैं। बाजरा की फसल का कितना नुकसान हुआ है। इसका आकलन कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से एक टीम गांव में मुस्तैद है।- ओमवीर सिंह, एसडीएम गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें