फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की रंगशाला में फैला करेंट, दो की मौत

Thu, 20 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
रजपुरा के जैतोरा गांव में विलाप करते मृतक शैलेष के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही की कीमत लोगों को चुकानी पड़ रही है। अब झूल रहे हाईटेंशन लाइन के तारों ने एक बारात में रंग में भंग कर दिया, बारातियों के मनोरंजन के लिए चल रही रंगशाला तारों की चपेट में आ गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि तकरीबन 12 लोग मामूली रूप से झुलस गए और गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सबको संभल सीएचसी लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने एक किशोर समेत दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इससे पहले भी रजपुरा क्षेत्र में खस्ताहाल तारों की वजह से फैले करेंट से मौत हो चुकी हैं।

क्षेत्र के गांव जैतोरा सागरपुर निवासी मनवीर सिंह की पुत्री अनीता और धर्मवीर सिंह की पुत्री मधु की मंगलवार रात शादी थी। बहजोई के गांव सादनगर और रजपुरा क्षेत्र के गांव पानीबाड़ा से बारात आईं थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, दावत के बाद रंगशाला से बारात लौटने लगी।
विज्ञापन


बारात गांव के अलग-अलग मार्गों से होती हुई, प्राथमिक विद्यालय की ओर पहुंची ही थी कि, चौड़ाई कम होने से रंगशाला रास्ते में फंस गई। इस दरम्यान ट्रैक्टर को पीछे हटाते समय रंगशाला पर डांस कर रहे लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

 करेंट लगते देख ही बारात में चीख पुकार मच गई। इससे लोग इधर-उधर भागने लगे। हादमें बहजोई के सादनगर निवासी अवधेश (14) पुत्र नत्थू सिंह और रजपुरा क्षेत्र के जैतोरा निवासी शैलेष(19) पुत्र प्रताप सिंह व पानीबाड़ा निवासी छोटेलाल पुत्र झम्मन सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तीनों घायलों को संभल सीएचसी लेकर आई।

सीएचसी में डॉक्टरों ने अवधेश व शैलेष को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटेलाल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। करीब एक दर्जन लोगों को करेंट से झटके लगे हैं। ये मामूली रूप से चोटिल भी हुए हैं। पुलिस ने अवधेश के शव का पोस्टमार्टम करा दिया, जबकि शैलेश के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें