चंदौसी में मंगलवार दोपहर को 35बी फाटक पर लगा जाम। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
चिलचिलाती धूप में फाटक बंद होने के दौरान बेतरतीब वाहनों के फंसने से करीब एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम से जूझते रहे। कोई यातायात कांस्टेबल भी नजर नहीं आया। बमुश्किल जाम खुला तो यातायात सामान्य हो सका।
मंगलवार दोपहर को रेलवे फाटक 35बी ट्रेन आने के कारण बंद हुआ तो वाहन चालकों ने मनमर्जी से लाइन तोड़कर जहां तहां वाहन खड़े कर दिए। जब रेलवे फाटक खुला तो दोनों ओर वाहन आमने सामने आ गए। जिससे माल गोदाम रोड पर जाम लग गया। यहां बसें व अन्य बड़े वाहन भी गुजरते हैं, जिसके कारण लोगों को करीब एक घंटे तक चिलचिलाती घूप में फंसे रहना पड़ा। वाहनों में बैठे लोग भी पसीना पोंछते दिखे।
दुपहिया वाहन वाले भी धूप में परेशान दिखे। बच्चों व महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस भी कहीं नजर नहीं आई। वाहन स्वामियों ने ही किसी तरह आ़डे तिरछे खड़े वाहनों को किसी तरह निकाल कर जाम खुलवाया।