चंदौसी में लगी पशु तस्करों को गोली
- फोटो : संवाद
चंदौसी के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात गश्त के दौरान कोकावास पुल के पास पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में हयातनगर के पीला खदान सराय निवासी गोतस्कर मुकीम और संभल कोतवाली के नाला निवासी जुनैद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
तीसरे को पकड़ा
उनके तीसरा साथी बनियाठेर के रसूलपुर निवासी सालिमपुर को पुलिस ने कांबिग कर पकड़ा। जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने मौका मुआयना किया। थाना बनियाठेर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार टीम के साथ रविवार की रात गश्त पर निकले थे।
बदमाशों ने फायरिंग कर दी
बनियाखेड़ा की मडैय्या से कोकावास रास्ते पर तीन संदिग्ध बाइक पर कुछ सामान ले जाते दिखे तो उन्होंने रुकने के लिए बोला। जिस पर आरोपी बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर नजदीक ही कोकावास पुल से बनियाखेड़ा मार्ग पर घेर लिया। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली थाना बनियाठेर के सिपाही विजय के दाएं हाथ में कोहनी के नीचे लगी।
सिपाही अस्पताल में भर्ती
पुलिस की फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली गली। तीसरा भागने की कोशिश में पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मुकीम निवासी पीला खदान सराय थाना हयातनगर, जुनैद निवासी नाला थाना संभल कोतवाली बताएं। घायल बदमाशों व सिपाही को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। सूचना पर तुरंत ही पुलिस एसपी कुलदीप गुनावत, एएसपी श्रीश्चंद्र, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार पहुंच गए और घटना का मौका मुआयना किया।
गोवंशीय पशु बरामद
बदमाशाें के पास से गोकशी के उपकरण रस्सी, छुरी, कुल्हाड़ी, प्लास्टिक के कट्टे, मीट रखने के लिए पॉलीथिन व घटनास्थल से गोवंशीय बरामद हुआ है। बदमाशों के पास से घटना स्थल से दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखे बरामद हुए हैं।
मुकीम पर 52 मुकदमे दर्ज
पुलिस ने बदमाश बदमाश मुकीम गोतस्कर हैं और गैंगस्टर बदमाश हैं। उस पर 52 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा भी पुलिस उसका इतिहास खंगाल रही है। जबकि जुनैद पर 14 और सालिम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
गश्त के दौरान पुलिस को देखकर रहे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। तीसरे बदमाश को कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया है। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी