फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्रामीण की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 06 Nov 2026 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। रुस्तमपुर पीपलवाला गांव में सत्येंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंकुश शर्मा और देवपाल यादव को गुरुवार को ओमकार के ट्यूबवेल के पास से पकड़ा गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सत्येंद्र ने ट्रैक्टर के लेनदेन को लेकर परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

सत्येंद्र का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उसकी जेब से मिले पर्चे में अंकुश और देवपाल को मौत का जिम्मेदार बताया गया था। सत्येंद्र की पत्नी रिंकी ने आरोप लगाया था कि दोनों युवकों ने उसके पति का अपहरण कर हत्या की थी। पुलिस से कार्रवाई न होने पर रिंकी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
न्यायालय के आदेश पर 20 सितंबर को हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच में हत्या के कोई सबूत नहीं मिले। इसके बजाय, आत्महत्या के लिए उकसाने के पुख्ता सबूत और गवाह सामने आए। सीओ बहजोई स्तुति सिंह ने बताया कि जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले सत्येंद्र, अंकुश और देवपाल ने साझेदारी में एक ट्रैक्टर खरीदा था। यह ट्रैक्टर अंकुश शर्मा के नाम पर था। बाद में सत्येंद्र तीनों की सहमति से ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने लगा। उसने इसकी पूरी कीमत चुकाने का वादा किया था। हालांकि, वह समय पर किस्तें नहीं दे पा रहा था।
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
इसी लेनदेन को लेकर अंकुश और देवपाल सत्येंद्र को लगातार परेशान कर रहे थे। इस परेशानी से तंग आकर सत्येंद्र ने आत्महत्या कर ली। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के लेनदेन को लेकर सत्येंद्र को परेशान किया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें