बबराला। घरेलू विवाद में एक विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत चार ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बबराला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नूरपुर गांव निवासी गंगाश्री ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति बलवीर, ससुर भगवानदास, देवर सुंदरपाल और सास मानदेई उसे पीटते आ रहे हैं। आरोप है कि चार नवंबर की शाम करीब सात बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज की।
उन्होंने गंगाश्री के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजन मारपीट करने और धमकी देने पर आमादा हैं। थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद