फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अपराधियों का सत्यापन करने गए दो पुलिसकर्मियों से हाथापाई की

Sat, 14 Oct 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अपराधियों का सत्यापन करने गए दो पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ल विनीत व अजयवीर गांव के एक घर में अपराधियों का सत्यापन करने गए थे। तभी सत्यापन को लेकर घर वालों से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा, तो नौबत हाथापाई तक आ गई। सिपाही विनीत ने कोतवाली में तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि वह शुक्रवार को साथी सिपाही अजयवीर के साथ जेल से छूटे हुए अपराधियों का सत्यापन कर रहा था। दोपहर बाद चार बजे करीब वह दोनों गांव पाठकपुर के एक घर में सत्यापन को गए, तो घर वालों ने इसका विरोध किया। पहले कहासुनी की, बाद में गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। सीओ दीपक कुमार तिवारी के मुताबिक सिपाही की तहरीर पर आरोपी राजाराम शर्मा व संजय समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत गाली-गलौज आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं आरोपी राजाराम शर्मा व संजय को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें