फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लखनऊ में 18 अक्तूबर को होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान

Sat, 14 Oct 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ के संभल जिला प्रवक्ता रविन्द्र कुमार खारी ने ब्लॉक अध्यक्षों से 18 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित किए जाने वाले धरने में शामिल होने की अपील की है। जिला प्रवक्ता ने बताया कि 18 अक्टूबर को शिक्षामित्र लखनऊ में अपने हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिक्षामित्रों के पूर्णकालिक शिक्षक बनने की मांग की जाएगी। इसलिए सभी से रविवार तक अपनी सभी तैयारी पूरी करने का आह्वान किया गया है। बताया कि शिक्षामित्र 25 जुलाई 2017 से अल्प मानदेय दस हजार में जीवन यापन कर रहे हैं। शिक्षामित्रों की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी क्रम में धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस धरना प्रदर्शन में जिलेभर के शिक्षामित्र एक दिवसीय अवकाश लेकर शामिल होने के लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें