फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिसकर्मियों की बाइक फूंकने और पत्थरबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी हसन और समद। - फोटो : आरोपी हसन और समद।
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी हसन उर्फ छोटू व दीपा सराय निवासी समद को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल थे। हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर पुलिस पर पत्थरबाजी और आगजनी की थी। आरोपी वीडियो और फोटो में कैद हो गए थे। पूछताछ में भी घटना करना स्वीकार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद पर सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस बवाल की सूचना हिंदूपुरा खेड़ा पर पहुंची तो नखासा तिराहे पर पहुंचकर पुलिस पर पत्थरबाजी की थी। साथ ही पुलिसकर्मियों की बाइकों में आग लगा दी थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पत्थरबाजी की थी। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो मौके से भाग गए थे।
आरोपियों ने बताया कि वह घटना के बाद से अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। एसपी ने बताया कि इन उपद्रवियों की पहचान वीडियो और फोटो से की गई है। बताया कि 79 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।

आरोपी हसन और समद।- फोटो : आरोपी हसन और समद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें