फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(संभल)। अनूपशहर मार्ग पर गांव भगता नंगला के पास ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में जिला बदायूं निवासी बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव हुल्काबाद निवासी हरिओम (33) शुक्रवार को अपने रिश्तेदार हेतराम (36) निवासी गांव दादरा थाना जरीफनगर जिला बदायूं के साथ अनूपशहर गए थे। देरशाम दोनों बाइक से गांव हुल्काबाद लौट रहे थे। अनूपशहर से आते हुए गांव भगता नंगला के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हेतराम को मृत घोषित कर दिया तथा हरिओम की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें