सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव की मतगणना शुरू की जाएगी। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना के लिए एक-एक टेबिल लगाई जाएगी। मतगणना स्थल पर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य की एजेंट ही मौजूद रहेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि गांव रसूलपुर धतरा के ग्राम प्रधान और गांव रुदायन हसनपुर मुन्जब्ता के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे की जाएगी। जिसकी सारी तैयारी कर ली गई है। मतगणना स्थल पर वोटों की गिनती के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा। मतगणना स्थल ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के एजेंट ही मौजूद रहेंगे।