फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दिया तलाक, फिर भी किया इंतजार, नहीं लौटा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। क्षेत्र के बगठेर निवासी एक युवती का निकाह चार साल पहले हुआ था लेकिन दो साल बाद ही कम दहेज की बात कहकर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सालभर पहले युवती को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। लेकिन इसके बावजूद लोगों ने समझाया तो वह पति के आने का इंतजार करती रही। लेकिन पति उसे बुलाने नहीं आया तो गुरुवार को महिला ने पति व ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के बगठेर निवासी मुस्ताक अली की बेटी नईमा का निकाह चार साल पहले नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज आदि को लेकर ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। उन्हें नईमा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
दो साल पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह मायके में आकर पति के लौटकर आने का इंतजार करने लगी लेकिन सालभर पहले पति ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। लेकिन लोगों ने समझाया कि यह तलाक मान्य नहीं हो सकता। पति को भी समझाया लेकिन वह नईमा को बुलाने नहीं आया। आखिरकार नईमा ने गुरुवार को अपने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें