थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी में रंजिश के चलते घर में घुस किसान के साथ मारपीट की गई थी। जिसकी रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में लगी चोट से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट के मुकदमे को हत्या में तरमीम किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
शनिवार की रात करीब नौ बजे गांव बिचपुरी निवासी अवनेश पुत्र भूदेव सिंह, भाय सिंह, ममता, भूदेव आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में गांव के ही राजू, गुलफाम, महाराम और पंचम के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को अवनेश की उपचार के दौरान हो गई। परिजनों ने शव लेकर एसपी कार्यालय पर हंगामा किया था। सीओ गोपाल सिंह के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अवनेश के सिर में लगी गंभीर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मारपीट के मुकदमे को हत्या में तरमीम किया है। सभी आरोपी फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि मारपीट के मुकदमे में हत्या की धाराएं बड़ा कर तरमीम कर दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।