फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। विकासखंड असमोली के गांव गुमसानी में चार दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण करीब 80 परिवार अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर स्थल पर पहुंचकर बदलने में देरी के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुमसानी में रखा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंक गया था। इसकी सूचना तत्काल टांडा कोठी विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों और जेई को दी गई, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है, क्योंकि अधिकांश घरों में सबमर्सिबल पंप बिजली से ही संचालित होते हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में साहिल खान, खालिद सैफी, शाहाना, पप्पू पाशा, मो. नबी, इस्तेकार, मुल्लाजी, आलम पाशा, अखिल सैफी, कामिल सैफी, मारूफ हुसैन, अरमान सैफी आदि शामिल रहे।
इस संबंध में टांडा कोठी उप केंद्र पर तैनात जेई किरन पाल सिंह ने बताया मामले की रविवार को शाम ही सूचना मिली थी। ट्रांसफार्मर को मंगलवार तक सही करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें