धनारी। ग्राम पंचायत धनारी पट्टी बालू शंकर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले 48 घंटे से अधिक समय से खराब है। जिससे गांव में 100 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर सही नहीं होने पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के प्रति प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
गांव धनारी पट्टी बालू शंकर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर मंगलवार की दोपहर बारह बजे केबिल में आग लगने से फुंक गया। जिससे ट्रांसफार्मर से जा रही 100 घरों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।
ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना लाइनमैन ने अवर अभियंता को दी। 48 घंटे से अधिक समय होने के बाद ट्रांसफार्मर सही नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शनकर नारेबाजी की। जिसमें जयवीर सिंह, अफसर अली, कासिम अली, अकरम, आरिफ हुसैन, संजय, जफरुद्दीन आदि मौजूद रहे।