फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या में वृद्धि के लिए मुस्लिम को बताया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। उत्तर प्रदेेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान से जनसंख्या वृद्धि के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून का सभी को स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन

गुरुवार को साध्वी गीता प्रधान चंदौसी नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनने आई थीं। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश में जो जनसंख्या बढ़ रही है, उसके लिए अनुसूचित जाति के लोग और आदिवासी जिम्मेदार नहीं है। जनसंख्या मुस्लिम समाज की वजह से बढ़ रही है।
कहा कि सरकार पहले से ही हम दो हमारे दो का लक्ष्य लेकर चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार इस विषय में जागरूक है। जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होने वाला है। सभी को उसका स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें