फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दिव्यांग समेत दो की मौत

Sat, 03 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
railway track - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सबसे अहम बात यह है कि यह दोनों भी दवाई लेने ही जा रहे थे।
विज्ञापन


धनारी रेलवे लाइन के सोई नदी के पुल संख्या-89 पर शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। इसकी शिनाख्त दिव्यांग मोहनलाल (55) पुत्र सुम्मेरी के रूप में उसके भाई कन्हईलाल ने की। रोते बिलखते परिजन स्टेशन पर पहुंचे। बताया कि वे गुरुवार की शाम घर से दवा लेने के लिए धनारी बस स्टैंड पर गए थे। रातभर घर नहीं पहुंचे। कई साल पहले ट्रेन से एक हाथ भी कट गया था। दूसरे हाथ में सेप्टिक होने पर डाक्टरों ने काट दिया था।

इसलिए वह दोनों हाथों से दिव्यांग थे। परिजनों ने बताया कि मृतक के पास शाम को पचास हजार रुपये थे। लेकिन मृतक के पर कोई नकदी बरामद नहीं हुई है। वे अविवाहित थे। वह लोगों को ब्याज पर रुपये उधार देने का कार्य करता था। अपने हिस्से की सभी जमीन बेच चुका था। शव को आरपीएफ ने कब्जे में लेकर शव का पीएम कराया है।
विज्ञापन



वहीं, बनियाठेर थाने के गांव मऊ अस्सू निवासी विजयपाल (45) वर्ष पुत्र बाबूराम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे बृहस्पतिवार की रात दवाई लेने अलीगढ़ जाने को घर से निकले थे। राजा का मझोला रेलवे हाल्ट पर ट्रेन पर चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात को उसके भाई अशोक ने मोबाइल फोन से विजयपाल से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन


सुबह ग्राम मझावली के लोग रेलवे स्टेशन की ओर से गुजरे तो उन्हें वहां शव दिखाई दिया। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया जा सका। परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक की पत्नी लीजो व बेटी पूनम व नेहा का रो-रोकर बुरा हाल था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें