फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर ट्रेनें और बसों में मारामारी

Wed, 23 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
ट्रेनों में मारामारी
विज्ञापन
होली के त्योहार पर अपने घर पहुंचने की खुशी पर बदहाल व्यवस्थाएं भारी पड़ रही हैं। दूरदराज नौकरी, कारोबार करने वाले होली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर का रुख कर रहे हैं। एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन से रेल और सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


समस्या नई नहीं है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से यात्री इसका नए सिरे से सामना करने को मजबूर हैं। रेलवे स्टेशन चंदौसी से गुजरने वाली सभी ट्रेनें ओवरलोड दिखीं। यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर सफर किया। यात्री बोगी के अंदर सीटों, टायलेट, दरवाजों पर बैठकर सफर करते दिखे।

गर्मी और उमस के बीच यात्री सुविधाओं के दावों की पोल खुलती नजर आई। टिकट लेने से लेकर ट्रेन में सवार होने और उतरने तक के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हालत खस्ता है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए निगम ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। हालांकि होली के त्योहार के मद्देनजर बसों के किलोमीटर और चक्कर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसआई रोडवेज महावीर सिंह ने कहा होली के त्योहार के मद्देनजर आवश्यकता के अनुसार बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। यात्रियों के आवागमन के हिसाब से जरूरत पड़ी तो बसें भी बढ़ाई जाएंगी। यात्रियों को असुविधा नहीं हो इसकी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

स्टेशन अधीक्षक चंदौसी एचएल राना ने बताया रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं के प्रति गंभीर है। हालांकि होली के त्योहार पर कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई है। न ही किसी ट्रेन में कोई बोगी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें