फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुल पर फिर लगा दो किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुरादाबाद-संभल मार्ग पर फिरोजपुर का पुल टूटे हुए 4 महीने हो गए लेकिन अभी तक पुल नहीं बन सका। वैकल्पिक मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ट्रैफिक अधिक है पर अभी तक सड़क को ठीक नहीं कराया गया है। पुल के निर्माण में देरी का खामियाजा जनता भुगत रही है। जाम लग रहा है। सोमवार को दो किलोमीटर लंबा जाम लगा। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे।




मुरादाबाद संभल मार्ग पर बना फिरोजपुर पुल ओवर लोडिंग के चलते टूट गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सेतु निगम के अभियंताओं को अवगत कराया। मौका मुआयना करने के बाद अभियंताओं ने नए पुल की संस्तुति की। इस पर बजट मंजूर हुआ। अब पुल का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन




पुल निर्माण से पहले जिस तरह से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए थी, वैसी व्यवस्था सेतु निगम ने नहीं की है जो मार्ग है उस पर गड्ढे हैं। वाहन फंस जाते हैं। कई वाहन पलट चुके हैं। हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। इस स्थिति के बावजूद अधिकारी चेत नहीं रहे हैं? जनता परेशान हो रही है।



लोगों का कहना है कि अगर राज्य सरकार के मंत्रियों को इस मार्ग से गुजरना पड़ता तो ट्रैफिक के लिए बनाई गई वैकल्पिक सड़क जल्दी ही ठीक हो जाती और पुल भी बन जाता। इसमें देरी इसीलिए हो रही है कि मंत्री जी अपना दौरा हेलीकाप्टर से कर लेते हैं और जनता बेचारी परेशान होती रहती है। न पुल बनाने में शीघ्रता की जा रही है और न ही जाम का हल निकला जा रहा है।
विज्ञापन




फिरोजपुर पुल पर सोमवार को सुबह खोई से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक की खोई सारी सड़क पर फैल गई। यातायात प्रभावित हो गया। घंटो जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक ओवरलोडिंग के चलते अनियंत्रित होकर पलटा था। खोई को रास्ते से हटाया गया तब कहीं जाकर यातयात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें