फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यातायात माह के पहले ही दिन खूब उड़ी नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। यातायात महीने के पहले ही दिन लोगों ने नियमों की खूब धज्जियां उड़ाईं। बाइक से तीन और चार की संख्या में लोगों ने सफर किया। इतना ही नहीं, हेलमेट के नियम की भी अनदेखी की गई। सवाल उठा कि लोग यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक क्यों नहीं हो रहे। जबकि यातायात नियमों के पालन से हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। शनिवार की सुबह से ही संभल के चौराहों से वाहनों ने गुजरना शुरू किया तो यातायात नियमों का पालन होता नहीं दिखाई दिया। चंदौसी चौराहे से बाइकें गुजरी तो कई पर तीन लोग सवार नजर आए। मुरादाबाद मार्ग पर एक बाइक पर बच्चे सहित चार लोग नजर आए। सबसे पीछे महिला बैठी हुई थी। यहां हेलमेट के नियम का भी पालन नहीं किया गया। यह तस्वीरें तो सिर्फ उदाहरण के तौर पर रहीं जबकि सच्चाई तो यह है कि दिनभर लोग नियमों की अनदेखी करते हुए वाहनों से दौड़ते रहे। ज्यादातर कार चालक भी बिना सीट बेल्ट के ही दिखाई दिए। यह नियमों का उल्लंघन यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान देखने को मिला। हालांकि कुछ लोगों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

00000000000

नियमों के पालन से हादसों में आएगी कमी
पुलिस समय-समय पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम करती है। उद्देश्य यह है कि लोग नियम से चलेंगे तो हादसों में कमी आएगी मगर लोगों में जागरूकता नजर नहीं आ रही है। जबकि कई हादसे ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें ट्रिपल राइडिंग करने और हेलमेट लगाने से जान चली गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि ज्यादातर लोगों की जान सिर में चोट लगने से जाती है। यदि अच्छा हेलमेट पहना जाए तो सिर में गंभीर चोट नहीं लगेगी और जान जाने का खतरा भी कम रहेगा।
00000000000

.यातायात महीने में लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। जो लोग ट्रिपल राइडिंग करते हुए हेलमेट के नियम का पालन नहीं करेंगे उनके वाहनों के चालान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दुष्यंत कुमार, यातायात प्रभारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें