फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घरेलू समारोह में खाना परोसने के दौरान विवाद, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ के दारनी में शुक्रवार की रात घरेलू समारोह में खाना परोसने के दौरान मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी व उसके दो बेटों ने पहले समारोह स्थल पर एक युवक के साथ मारपीट की, फिर घर में घुसकर उसकी पत्नी को भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि थाने में शिकायत करने गए दंपती को पुलिस ने भाग दिया। इसके बाद उन्होंने सीओ से न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन


घटना में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित श्याम बाबू ने बताया कि शुक्रवार रात वह गांव में ही एक कार्यक्रम में खाना परोसने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी और उसके दोनों बेटे भी वहीं मौजूद थे। बताया कि खाना परोसते समय मामूली बात पर उसके साथ पड़ोसी और उसके दोनों बेटे कहासुनी करने लगे। जब श्याम बाबू ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो पिता व दोनों बेटों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित अपनी जान बचाकर घर की ओर भाग आया, लेकिन तीनों आरोपी उसका पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए। घर में घुसकर तीनों आरोपियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई।
पीड़ित दंपती ने किसी तरह बचकर रात करीब 9 बजे थाना कुढ़फतेहगढ़ जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें भगा दिया और मेडिकल जांच भी नहीं कराई। इसके बाद दंपती न्याय की उम्मीद में शनिवार को सीओ चंदौसी मनोज कुमार के यहां पहुंचे और सीओ को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें