फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली को लेकर संभल-मुरादाबाद मार्ग किया जाम 

Sat, 04 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल के हल्लू सरायं में जाम लगाए लोग पुलिस से नोकझोंक करते हुए। अमर उजलाा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर से  लेकर गांव तक बिजली संकट है। संभल में दिन भर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की स्थिति रही। इनवर्टर जवाब दे गए। शुक्रवार को लोगों ने दिन भर पसीना बहाया। हल्लू सराय के लोग आक्रोशित होकर शाम को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


ओबरी और असमोली क्षेत्र के गांवों को 24 में से 4-5 घंटे बिजली मिल पा रही है। सरायतरीन में बिजली न मिलने हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री में दिन भर काम प्रभावित रहा। तमाम लोग पसीना बहाते रहे। 

बिजली के लिए हल्लू सराय के लोग शुक्रवार को रात्रि 9.30 बजे सड़क पर उतर आए। जनता पेट्रोप पंप के सामने लोगों ने जाम लगा दिया। संभल से मुरादाबाद और हसनपुर, गजरौला तथा दिल्ली तक का ट्रैफिक फंस गया। सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


जाम लगने की सूचना पर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद  नागरिकों से कहा कि जल्दी ही बिजली आपूर्ति मिलेगी। बिजली आपूर्ति मिलने के भरोसे पर लोगों ने जाम हटा दिया।  करीब एक घंटे तक लोग सड़क पर रहे जिससे यातायात फंसा रहा।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि खंभा टूटने से   हल्लू सराय की बिजली बाधित हुई थी। उसे ठीक कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संकट की वजह ओवर लोडिंग है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें